Jamshedpur News: जमशेदपुर के बिस्तुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडिह में एक बार फिर चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। धतकीडिह A-ब्लॉक लाइन नंबर-7 के रहने वाले मोहम्मद मेहफूज़ आलम ने अपनी स्प्लेंडर बाइक संख्या JH05CU9239 चोरी होने की शिकायत थाना में दर्ज कराई है।

मेहफूज़ ने बताया कि बाइक उनके दोस्त की थी, जो सऊदी अरब जाने से पहले उन्हें इस्तेमाल के लिए दे गए थे। 30 नवंबर की शाम वह बाइक घर के बाहर सड़क किनारे खड़ी कर गए थे। लेकिन 1 दिसंबर की सुबह नमाज़ पढ़ने जाने निकले तो बाइक गायब मिली।

इलाके के CCTV में नजर आया चोर, 80 हजार की बाइक ले उड़ा

जब आसपास खोजबीन की गई तो लोकल CCTV फुटेज में चौंकाने वाला सच सामने आया। रात करीब 11:41 बजे एक युवक बाइक का लॉक तोड़कर उसे आसानी से स्टार्ट कर ले गया और अंधेरे में गायब हो गया। चोरी गई बाइक की कीमत लगभग 80 हजार रुपये बताई जा रही है।

इसे लेकर स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि धतकीडिह में पिछले कुछ महीनों से लगातार गाड़ियों की चोरी हो रही है, लेकिन पुलिस अभी किसी गैंग तक नहीं पहुंच पाई है।

“पुलिस का भय खत्म हो गया है”—झामुमो नेता अनवर अली का आरोप

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए झामुमो जिला उपाध्यक्ष अनवर अली ने कहा, “धतकीडिह में पुलिस का डर बिल्कुल खत्म हो गया है। चोर खुलेआम लॉक तोड़कर गाड़ियां ले जा रहे हैं। तीन-चार बाइक पहले भी चोरी हो चुकी हैं। पुलिस तुरंत कार्रवाई करे और चोरी हुई गाड़ियां बरामद करे।”

स्थानीय लोगों ने रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और चोरी की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बिस्तुपुर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share.
Exit mobile version