फॉण्ट कनवर्टर NEW

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा, सीजेपी का जंतर-मंतर से ऐलान

सोनम वांगचुक के 26 दिन का अनशन समाप्त करने के बाद भी कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। पार्टी ने कहा है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहेगा।

अपनी भाषा में पढ़ें

New Delhi: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक द्वारा 26 दिनों का अनशन समाप्त किए जाने के बाद भी कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने अपना आंदोलन जारी रखने की घोषणा की है। पार्टी का कहना है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण धरना और प्रदर्शन जारी रहेगा।

Read more: सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन खत्म, सरकार ने लिखित आश्वासन के बाद मानी मांगें

सीजेपी ने क्या कहा?

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त होने से राहत जरूर मिली है, लेकिन आंदोलन की मूल मांगें अभी पूरी नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक पार्टी का धरना और प्रदर्शन जारी रहेगा।

पार्टी के प्रवक्ता दीपक बालियान ने दावा किया कि कथित नीट पेपर लीक मामले में कई छात्रों की जान गई है और पूरे प्रकरण में जवाबदेही तय होना आवश्यक है। उनका कहना था कि शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दिए बिना आंदोलन समाप्त नहीं होगा।

सरकार पर दबाव होने का दावा

सीजेपी के एक अन्य प्रवक्ता आशुतोष रांका ने दावा किया कि सरकार आंदोलन के दबाव में है। उन्होंने कहा कि देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक पर वीडियो संदेश जारी किया जाना बढ़ते जनदबाव का संकेत है।

रांका ने दोहराया कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।

दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

उधर, दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के अनुसार एहतियातन शुक्रवार सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान सहित 17 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखा गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram