फॉण्ट कनवर्टर NEW

धनबाद SSP प्रभात कुमार को बड़ी पहचान, 25 चयनित IPS अधिकारियों में शामिल

धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रभात कुमार को पुलिसिंग के क्षेत्र में बेहतर काम के लिए एक और पहचान मिली है। फेम इंडिया की ओर से जारी देश के चयनित 25 IPS अधिकारियों की सूची में उनका नाम शामिल किया गया है। बताया गया

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद। धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रभात कुमार को पुलिसिंग के क्षेत्र में बेहतर काम के लिए एक और पहचान मिली है। फेम इंडिया की ओर से जारी देश के चयनित 25 IPS अधिकारियों की सूची में उनका नाम शामिल किया गया है। बताया गया है कि झारखंड से इस सूची में प्रभात कुमार एकमात्र IPS अधिकारी हैं।

फेम इंडिया ने अधिकारियों के अपराध नियंत्रण, नेतृत्व क्षमता, प्रशासनिक कार्य, जनसंपर्क और पुलिसिंग में किए गए नए प्रयोगों को आधार बनाया है।

जमशेदपुर और पाकुड़ में भी कर चुके हैं काम

धनबाद SSP बनने से पहले प्रभात कुमार जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक और पाकुड़ के पुलिस अधीक्षक के पद पर काम कर चुके हैं। धनबाद में उनके कार्यकाल के दौरान संगठित अपराध, साइबर अपराध और आपराधिक गिरोहों के खिलाफ कई अभियान चलाए गए।

2025 में 1,799 आरोपित गिरफ्तार

धनबाद पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में विभिन्न मामलों में 1,799 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इनमें हत्या, डकैती, लूट, चोरी, संगठित अपराध, अवैध शराब, मादक पदार्थ, साइबर अपराध और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं।

2026 में साइबर अपराध और फरार आरोपितों पर जोर

वर्ष 2026 में धनबाद पुलिस ने फरार और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तथा लंबित वारंटों के निष्पादन पर विशेष ध्यान दिया है। साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले म्यूल बैंक खातों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

इसके अलावा आम लोगों की शिकायतों का जल्द समाधान, पीजी पोर्टल की शिकायतों का निपटारा और पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

फेम इंडिया की सूची में प्रभात कुमार का नाम शामिल होना धनबाद पुलिस के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram