फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड में मानसून विदाई के बाद भी झमाझम बारिश, धनबाद टॉप पर

Ranchi News: झारखंड से दक्षिण-पश्चिमी मानसून की आधिकारिक विदाई हो चुकी है, लेकिन राज्य के कुछ हिस्सों में अब भी बारिश का सिलसिला जारी है। मंगलवार को झारखंड के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिसमें धनबाद जिले के गोविंदपुर ने सबसे ज़्यादा

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड से दक्षिण-पश्चिमी मानसून की आधिकारिक विदाई हो चुकी है, लेकिन राज्य के कुछ हिस्सों में अब भी बारिश का सिलसिला जारी है। मंगलवार को झारखंड के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिसमें धनबाद जिले के गोविंदपुर ने सबसे ज़्यादा 108 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की।

इसके अलावा चंदनकियारी में 42.6 मिमी, चंद्रपुरा और फतेहपुर में 41 मिमी, शिकारीपाड़ा में 40.2 मिमी, जामताड़ा में 34.8 मिमी, टुंडी में 26.2 मिमी, नामकुम में 24.3 मिमी, दुमका में 20 मिमी, और डुमरी में 19.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

राजधानी रांची में बुधवार को सुबह से मौसम साफ रहा और हल्की धूप खिली रही। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश के बावजूद हवा में नमी बरकरार है और आने वाले दिनों में तापमान में 1 से 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

पिछले 24 घंटों में झारखंड का सबसे अधिक तापमान पाकुड़ में 33.9 डिग्री, जबकि सबसे कम तापमान लातेहार में 18.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

राज्य के प्रमुख शहरों की बात करें तो रांची में अधिकतम तापमान 29.8, जमशेदपुर में 32.1, डाल्टनगंज में 32.6, बोकारो में 31.1 और चाईबासा में 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल झारखंड में स्थानीय मौसमी कारणों से बारिश हो रही है और अगले कुछ दिनों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram