फॉण्ट कनवर्टर NEW

धनबाद में ‘ऑपरेशन वासेपुर’: प्रिंस खान के साम्राज्य पर एक साथ 12 जगह रेड!

Dhanbad News: धनबाद की हवाओं में आज सुबह-सुबह कनकनी (ठंड) के साथ-साथ पुलिसिया कार्रवाई की तपिश भी महसूस की गई। कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के ‘गुर्गों’ और उसे पीछे से खाद-पानी देने वाले ‘सफेदपोशों’ को सबक सिखाने के लिए धनबाद पुलिस ने आज मोर्चा खोल

अपनी भाषा में पढ़ें

Dhanbad News: धनबाद की हवाओं में आज सुबह-सुबह कनकनी (ठंड) के साथ-साथ पुलिसिया कार्रवाई की तपिश भी महसूस की गई। कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के ‘गुर्गों’ और उसे पीछे से खाद-पानी देने वाले ‘सफेदपोशों’ को सबक सिखाने के लिए धनबाद पुलिस ने आज मोर्चा खोल दिया। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी के नेतृत्व में पुलिस की 12 टीमों ने एक साथ वासेपुर, पांडरपाला और भूली के इलाकों में ऐसी दबिश दी कि अपराधियों में खलबली मच गई।

बड़े-बड़े कारोबारियों के घरों में घुसी पुलिस

पुलिस की रडार पर इस बार प्रिंस खान के वो मददगार थे जो शहर में शरीफ बनकर घूमते हैं। पांडरपाला के भट्ठा मोहल्ले में जमीन कारोबारी मोहम्मद कैश के घर की तलाशी ली गई, तो वहीं फल व्यापारी वसीम के घर और उसकी आरा मोड़ स्थित दुकान पर भी पुलिस ने छापा मारा। वासेपुर के गुलजारबाग में बाबू खान के घर भी पुलिस की टीम दल-बल के साथ पहुंची। बताया जा रहा है कि इन ठिकानों से अच्छी-खासी नकदी (Cash) भी मिली है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

हिरासत में ‘सफेदपोश’, एसएसपी ने दी कड़ी चेतावनी

इस पूरे ऑपरेशन के दौरान जानवरों के कारोबार से जुड़े नदीम खान और शाहरुख को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एसएसपी प्रभात कुमार ने दो टूक शब्दों में कह दिया है कि जो भी प्रिंस खान को आर्थिक या किसी भी तरह की मदद देगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इन इलाकों में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात थे। पुलिस का मकसद साफ है—प्रिंस खान के संगठित अपराध के नेटवर्क की कमर तोड़ना और उसके सिंडिकेट को मिट्टी में मिला देना।

इस खबर को भी पढ़ें : विदेश से चल रही थी साजिश, वारदात से पहले दबोचा गया प्रिंस खान का तीसरा गुर्गा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram