फॉण्ट कनवर्टर NEW

शराब, शक और साजिश: धनबाद तालाब में मिले शव की पूरी कहानी

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले में पुटू तालाब से मिले अज्ञात शव के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। यह मामला हत्या का निकला, जिसमें मृतक की पत्नी, बेटा और बेटी को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना कोयला नगर थाना क्षेत्र

अपनी भाषा में पढ़ें

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले में पुटू तालाब से मिले अज्ञात शव के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। यह मामला हत्या का निकला, जिसमें मृतक की पत्नी, बेटा और बेटी को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना कोयला नगर थाना क्षेत्र की है, जहां 5 जनवरी 2026 को तालाब से एक शव बरामद हुआ था।

पुलिस जांच में मृतक की पहचान बिरौल निवासी के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकीय बयान से साफ हुआ कि उसकी मौत गला घोंटने से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले को हत्या में तब्दील कर गहन जांच शुरू की।

परिवार ने ही रची थी हत्या की साजिश

जांच के दौरान सामने आया कि मृतक शराब का अत्यधिक सेवन करता था और अक्सर नशे की हालत में घर आकर झगड़ा करता था। वह अपनी पत्नी के चरित्र पर भी शक करता था, जिससे परिवार में तनाव बना रहता था। इसी विवाद से तंग आकर पत्नी और बच्चों ने हत्या की साजिश रची।

पुलिस के अनुसार, 4 जनवरी की रात मृतक को शराब पिलाई गई और नशे की हालत में उसे पुटू तालाब के पास सुनसान जगह ले जाया गया। वहां रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को मोटरसाइकिल पर लादकर तालाब में फेंक दिया गया, ताकि मामला हादसा लगे।

इस खबर को भी पढ़ें: सरायकेला में तालाब से महिला का श’व बरामद, इलाके में फैली सनसनी

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त शराब की बोतल, फंदा और मोटरसाइकिल (JH 10BJ 8959) बरामद कर ली है। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में चार्जशीट की तैयारी चल रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram