फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

धनबाद में ED की सख्ती से कोयला कारोबार ठंडा, पर अवैध लोहे का खेल तेज!

Dhanbad News: धनबाद के कोयला क्षेत्रों में ED की लगातार सख्ती का असर साफ दिखने लगा है। कतरास और आसपास के इलाकों में अवैध कोयला कारोबारियों में डर का माहौल है और उनका नेटवर्क काफी धीमा पड़ा है। लेकिन इसी बीच एक और अवैध कारोबार

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Dhanbad News: धनबाद के कोयला क्षेत्रों में ED की लगातार सख्ती का असर साफ दिखने लगा है। कतरास और आसपास के इलाकों में अवैध कोयला कारोबारियों में डर का माहौल है और उनका नेटवर्क काफी धीमा पड़ा है। लेकिन इसी बीच एक और अवैध कारोबार तेजी पकड़ रहा है—लोहे की चोरी और उसकी सप्लाई का संगठित नेटवर्क।

तेलमचो क्षेत्र में सक्रिय अवैध गोदाम, रात भर संदिग्ध गतिविधियां

सूत्रों के मुताबिक महुदा थाना क्षेत्र के तेलमचो पेट्रोल पंप के पास स्थित मुख्य मार्ग पर एक अवैध लोहे का गोदाम खुलेआम संचालित हो रहा है। बताया जा रहा है कि महुदा-भाटडीह स्थित बीसीसीएल इलाके से चोरी किए गए लोहे को यहां लाकर जमा किया जाता है। इसके बाद यही चोरी का माल बोकारो के बड़े अवैध लोहे कारोबारियों तक पहुंचाया जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गोदाम में देर रात तक ट्रक और छोटे वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। कई बार संदिग्ध लोगों को अंदर-बाहर जाते देखा गया है, जिससे क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बन रहा है।

पुलिस-प्रशासन की खामोशी पर उठ रहे सवाल

सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इन गतिविधियों की जानकारी पुलिस और संबंधित विभागों को नहीं है? क्योंकि लंबे समय से ये काम जारी है और अब तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई। नागरिकों का आरोप है कि कार्रवाई की कमी के कारण तस्करों के हौसले और भी बढ़ते जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब कोयला पर कार्रवाई हो सकती है, तो लोहे की चोरी पर क्यों नहीं? वे सवाल उठा रहे हैं कि क्या इस नेटवर्क को किसी तरह का संरक्षण मिल रहा है?

अवैध नेटवर्क पर कार्रवाई की मांग तेज

फिलहाल ED की जांच सिर्फ कोयला कारोबार तक सीमित दिख रही है, जबकि लोहे की चोरी और सप्लाई का नेटवर्क लगातार मजबूत होता जा रहा है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से इस नेटवर्क की गहन जांच की मांग की है ताकि इसमें शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके और अवैध धंधे पर रोक लगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram