फॉण्ट कनवर्टर NEW

धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, 28 भवन खाली कराए गए

Dhanbad: धनबाद से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल मिलने के तुरंत बाद प्रशासन हरकत में आ गया और एहतियातन 28 अदालत

अपनी भाषा में पढ़ें

Dhanbad: धनबाद से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल मिलने के तुरंत बाद प्रशासन हरकत में आ गया और एहतियातन 28 अदालत भवनों के साथ-साथ एमपी-एमएलए कोर्ट कॉम्प्लेक्स को खाली करा लिया गया।

बताया जा रहा है कि कोर्ट प्रशासन को एक ईमेल मिला, जिसमें दावा किया गया कि कोर्ट परिसर के अंदर बम रखा गया है और उसे विस्फोट कर उड़ा दिया जाएगा। ईमेल मिलते ही इसकी जानकारी जिला जज और पुलिस प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया।

कोर्ट परिसर के सभी प्रवेश और निकास द्वार सील कर दिए गए हैं। लॉकअप, अदालत कक्ष, रिकॉर्ड रूम और वकीलों के चैंबर की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। पूरे इलाके को हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील कर दिया गया है।

धमकी की खबर फैलते ही वकीलों, कोर्ट कर्मियों और मुकदमों के सिलसिले में आए लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई लोग घबराकर बाहर निकलते दिखे। हालांकि अब तक किसी भी संदिग्ध वस्तु की बरामदगी नहीं हुई है।

पुलिस की साइबर सेल धमकी भरे ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। कोर्ट के बाहर खड़ी गाड़ियों की भी सघन जांच की जा रही है। फिलहाल पूरे मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram