Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एसएसपी ने खुद संभाला मोर्चा
Jharkhand

धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एसएसपी ने खुद संभाला मोर्चा

Faizal HaqueBy Faizal HaqueFebruary 25, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Dhanbad: धनबाद में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिविल कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया और पुलिस ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया।

धमकी की खबर मिलते ही एसएसपी प्रभात कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और खुद मोर्चा संभाल लिया। बिना देर किए पूरे कोर्ट परिसर को चारों तरफ से घेर लिया गया, ताकि किसी तरह की अनहोनी को रोका जा सके। सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए।

कोर्ट के अंदर हर जगह बारीकी से तलाशी ली गई। अदालत कक्ष, जजों के चैंबर, रिकॉर्ड रूम, लाइब्रेरी, बार एसोसिएशन हॉल, कैंटीन, पार्किंग एरिया, बगीचे और आसपास के खुले स्थानों तक की जांच की गई। जहां भी कोई संदिग्ध या लावारिस सामान दिखा, उसे बेहद सावधानी से खंगाला गया।

डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता भी तुरंत बुलाया गया। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के दो स्निफर डॉग और सीआईडी धनबाद की एक टीम ने कोर्ट परिसर से लेकर जेल गेट तक सघन जांच अभियान चलाया। हैंड मेटल डिटेक्टर और आधुनिक उपकरणों की मदद से हर कोने की जांच की गई।

परिसर में खड़ी सभी गाड़ियों की जांच की गई। कुछ संदिग्ध वाहनों को विस्तृत जांच के लिए जब्त भी किया गया। अंदर आने वाले हर व्यक्ति से पूछताछ की गई और तलाशी ली गई।

एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। हालांकि, धमकी भरे ईमेल की गहराई से जांच की जा रही है। साइबर और तकनीकी सेल की विशेष टीम को भेजने वाले का पता लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईपी एड्रेस, सर्वर डिटेल और डिजिटल ट्रेल खंगाले जा रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द आरोपी तक पहुंचा जा सके।

सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद पूरे परिसर को पूरी तरह से सुरक्षित घोषित कर दिया गया और न्यायिक कार्य सामान्य रूप से फिर शुरू कर दिया गया।

जेल गेट से लेकर पूरे कोर्ट परिसर तक पहले से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी, लेकिन धमकी के बाद इसे और मजबूत कर दिया गया है। वॉच टावर से लगातार निगरानी की जा रही है और सभी सीसीटीवी कैमरे कड़ी नजर में हैं। आने-जाने वाले हर व्यक्ति की सख्ती से जांच की जा रही है।

मौके पर ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, प्रशिक्षु आईपीएस अंकित सिन्हा सहित कई डीएसपी और एसडीपीओ मौजूद रहे और पूरे ऑपरेशन की निगरानी करते रहे।

पुलिस ने आम लोगों और अधिवक्ताओं से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें। एसएसपी ने साफ कहा कि जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है और दहशत फैलाने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

RECENT ADDA.

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि
  • 25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम
  • कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त
  • 25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल
  • अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.