फॉण्ट कनवर्टर NEW

त्योहारों में तैनाती बढ़ी: झारखंड पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, DGP का सख्त निर्देश

Ranchi News: झारखंड में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं और इस बीच राज्य की पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लिया है। राज्य के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने सभी जिलों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं और इस बीच राज्य की पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लिया है। राज्य के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने सभी जिलों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि दुर्गा पूजा के समय कानून-व्यवस्था से किसी भी कीमत पर समझौता न किया जाए।

झारखंड पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इन 15 दिनों में प्रदेश भर में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। केवल बेहद विशेष परिस्थितियों में ही छुट्टी की अनुमति दी जाएगी और इसके लिए संबंधित अधिकारी की स्वीकृति जरूरी होगी। इसका मकसद त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटना और कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखना है।

त्योहार के दौरान भीड़भाड़ और धार्मिक आयोजनों में किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल को पहले से ही सतर्क किया गया है। डीजीपी ने साफ कहा है कि जोनल आईजी, रेंज के डीआईजी, जिले के एसपी और बटालियन कमांडेंट यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी जिले में आपात स्थिति आने पर तुरंत अतिरिक्त बल उपलब्ध कराया जा सके।

इसके अलावा पुलिस मुख्यालय ने सभी थाना, चौकी और कार्यालयों में तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है। इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही तक सभी कर्मियों को त्योहारों की ड्यूटी में शामिल रहना होगा।

प्रशासन का मानना है कि दुर्गा पूजा जैसे बड़े त्योहार पर लाखों लोगों की भीड़ उमड़ती है, ऐसे में पुलिस की सख्त निगरानी जरूरी है। यही कारण है कि इस बार छुट्टियां रद्द करने का बड़ा फैसला लिया गया है ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram