फॉण्ट कनवर्टर NEW

दिवाली और छठ को लेकर डीजीपी अनुराग गुप्ता ने की राज्यव्यापी समीक्षा बैठक, शांति व्यवस्था के सख्त निर्देश

Ranchi : झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय, धुर्वा में दीपावली और छठ महापर्व को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक में राज्य के सभी पुलिस अधीक्षकों (एसपी) सहित फेडरेशन ऑफ झारखंड

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय, धुर्वा में दीपावली और छठ महापर्व को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक में राज्य के सभी पुलिस अधीक्षकों (एसपी) सहित फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

बैठक में डीजीपी ने सभी जिलों में विधि-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने त्योहारों के दौरान 24×7 नियंत्रण कक्ष सक्रिय रखने और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। धनतेरस और दीपावली के अवसर पर बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए चोरी और छिनतई की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए नियमित गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया गया।

इसके अलावा संवेदनशील स्थानों पर अग्निशमन वाहनों की तैनाती करने और छठ पर्व के दौरान नदी, तालाब व डैम स्थित सभी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। डीजीपी ने अवैध शराब व ड्रग्स कारोबार में लिप्त तत्वों पर सख्त कार्रवाई के आदेश भी दिए।

उन्होंने सभी एसपी को चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रत्येक माह बैठक करने का निर्देश दिया। बैठक में आईजी, डीआईजी समेत चैंबर के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram