Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»अधिकारियों की गैरहाजिरी से विकास कार्य प्रभावित, चैनपुर प्रखंड में जनप्रतिनिधियों का विरोध
#Trending

अधिकारियों की गैरहाजिरी से विकास कार्य प्रभावित, चैनपुर प्रखंड में जनप्रतिनिधियों का विरोध

अधिकारियों और कर्मियों की अनुपस्थिति से प्रमाण पत्र एवं अन्य जरूरी कार्यों के लिए भटक रहे ग्रामीण।
By Shiwam KeshriJune 19, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

चैनपुर (गुमला)। चैनपुर प्रखंड कार्यालय में अधिकारियों और कर्मियों की अनुपस्थिति ग्रामीण विकास एवं जनसेवा के कार्यों में बड़ी बाधा बनती जा रही है। दूर-दराज के गांवों से अपने आवश्यक कार्यों के लिए आने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत बेंदोरा के मुखिया सुशील दीपक मिंज ने प्रखंड कार्यालय की लचर व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण बड़ी उम्मीदों के साथ ब्लॉक कार्यालय पहुंचते हैं, लेकिन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) और अंचलाधिकारी (सीओ) के अनुपस्थित रहने से अधिकांश कर्मी भी कार्यालय में नहीं मिलते। मुखिया ने कहा कि लोग अपने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दूर-दूर से आते हैं। लेकिन संबंधित कर्मियों की अनुपस्थिति के कारण उनका कार्य समय पर नहीं हो पाता और उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ता है। सुशील दीपक मिंज ने यह भी कहा कि प्रशासन द्वारा अधिकारियों के रहने के लिए नए आवासीय क्वार्टर उपलब्ध कराए गए हैं। इसके बावजूद कई अधिकारी मुख्यालय में नियमित रूप से नहीं रहते और कार्यालय से भी अक्सर अनुपस्थित पाए जाते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि प्रखंड कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। इससे ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा और सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर आम लोगों तक पहुंच सकेगा। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भी प्रशासन से व्यवस्था में सुधार करने और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की मांग की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

नवनिर्वाचित सांसद बैद्यनाथ ने की सीएम हेमंत से मुलाकात, झारखंड विकास पर हुई चर्चा

June 19, 2026

मकुन्दा गांव को मिली विकास की सौगात, 600 फीट नाली निर्माण का शुभारंभ

June 19, 2026

संसद प्रतिनिधि जाकिर अंसारी के निरीक्षण में सड़क, गार्डवॉल और पुल निर्माण में मिली अनियमितता

June 19, 2026

RECENT ADDA.

नवनिर्वाचित सांसद बैद्यनाथ ने की सीएम हेमंत से मुलाकात, झारखंड विकास पर हुई चर्चा

June 19, 2026

मकुन्दा गांव को मिली विकास की सौगात, 600 फीट नाली निर्माण का शुभारंभ

June 19, 2026

संसद प्रतिनिधि जाकिर अंसारी के निरीक्षण में सड़क, गार्डवॉल और पुल निर्माण में मिली अनियमितता

June 19, 2026

कृषि, शिक्षा और आजीविका संवर्धन पर जोर, डुमरी में एसयूडी लाइफ फाउंडेशन की पहल

June 19, 2026

लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: डॉ. शिशिर कुमार सिंह ने अधिकारियों को चेताया

June 19, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.