Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»चाईबासा सदर अस्पताल में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, मरीजों से लिया सीधा फीडबैक
Jharkhand

चाईबासा सदर अस्पताल में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, मरीजों से लिया सीधा फीडबैक

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJuly 9, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने गुरुवार को सदर अस्पताल, चाईबासा के इमरजेंसी वार्ड का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से सीधे बातचीत कर उपचार, दवा उपलब्धता और अस्पताल की व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक लिया। निरीक्षण में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, प्रशिक्षु आईएएस ईरा जोरवाल, सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी, अस्पताल के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने इमरजेंसी वार्ड में मरीजों के उपचार, दवा उपलब्धता, चिकित्सकीय उपकरणों की कार्यशीलता, साफ-सफाई, बेड प्रबंधन, नर्सिंग सेवाओं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से इमरजेंसी सेवाओं के संचालन, मरीजों की संख्या, चिकित्सकों की उपलब्धता और संसाधनों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि आपातकालीन सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक मरीज को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए।

मनीष कुमार ने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उनकी राय जानी तथा चिकित्सकों को मरीजों के प्रति संवेदनशील और मानवीय दृष्टिकोण अपनाने का निर्देश दिया। उन्होंने अस्पताल परिसर की स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण व्यवस्था और मरीजों की सुविधा से जुड़े अन्य पहलुओं की भी समीक्षा की। साथ ही निर्देश दिया कि इमरजेंसी वार्ड में आने वाले प्रत्येक मरीज का त्वरित पंजीकरण, आवश्यक जांच और उपचार सुनिश्चित किया जाए ताकि किसी को अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े।

*सीएसआर मद से स्वास्थ्य विभाग को मिली 1000 मच्छरदानियां*

निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने सिविल सर्जन कार्यालय को कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) मद के तहत 1000 मच्छरदानियां उपलब्ध कराईं। उन्होंने बताया कि मलेरिया प्रभावित पश्चिमी सिंहभूम जिले में कुल 10 हजार मच्छरदानियों के वितरण की व्यवस्था की गई है। प्रथम चरण में मिली 1000 मच्छरदानियों का वितरण स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिन्हित गांवों और जरूरतमंद परिवारों के बीच किया जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन मलेरिया और डेंगू की रोकथाम को प्राथमिकता देते हुए जांच, उपचार, जागरूकता, स्रोत नियंत्रण और बचाव संबंधी अभियान लगातार चला रहा है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से मच्छरदानी का उपयोग करने, घर के आसपास जलजमाव नहीं होने देने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा बुखार, कंपकंपी, सिरदर्द या अन्य लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच और उपचार कराने की अपील की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

जमशेदपुर बंद की FIR पर भाजपा का बड़ा हमला, एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

July 9, 2026

आदित्यपुर पुलिस की बड़ी सफलता, पांच साल पुराने केस का फरार आरोपी गिरफ्तार

July 9, 2026

चाईबासा में दिल दहला देने वाला हादसा, दोस्त को बचाते-बचाते युवक की दर्दनाक मौत

July 9, 2026

RECENT ADDA.

श्रीलंका की जेल में हिंसक झड़प, अधिकारियों सहित कई की मौ’त

July 9, 2026

सीवान के उत्पाद निरीक्षक पर ईओयू की बड़ी कार्रवाई, पांच ठिकानों पर छापेमारी

July 9, 2026

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार अभिषेक कुमार ने किया नामांकन

July 9, 2026

ट्रैक्टर हादसे में किसान की मौत, सुपौल के दुलारी गांव में ट्रेलर के नीचे दबे

July 9, 2026

जमशेदपुर बंद की FIR पर भाजपा का बड़ा हमला, एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

July 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.