फॉण्ट कनवर्टर NEW

गुमला: जल जीवन और स्वच्छ भारत मिशन कार्यों में तेजी लाएं – उपायुक्त

गुमला। समाहरणालय सभागार में आज शुक्रवार को उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, गुमला के तहत जल जीवन मिशन (JJM) और स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण (SBM-G) की प्रगति की व्यापक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में कार्यपालक अभियंता ने जिले में ‘हर

अपनी भाषा में पढ़ें

गुमला। समाहरणालय सभागार में आज शुक्रवार को उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, गुमला के तहत जल जीवन मिशन (JJM) और स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण (SBM-G) की प्रगति की व्यापक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में कार्यपालक अभियंता ने जिले में ‘हर घर नल से जल’ योजना की प्रगति, जलापूर्ति योजनाओं के हस्तांतरण और स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के निर्माण कार्यों का अद्यतन ब्यौरा प्रस्तुत किया। उपायुक्त ने प्रखंडवार समीक्षा के दौरान कार्य की गति में सुधार लाने के निर्देश दिए, विशेषकर उन प्रखंडों में जहां नल-जल आच्छादन कम है। उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि पांच वर्ष से अधिक पुरानी या तकनीकी रूप से खराब हो चुकी जलापूर्ति योजनाओं की मरम्मत 15वें वित्त मद का उपयोग कर शीघ्र पूरी की जाए। उन्होंने PVTG क्षेत्रों में निर्माणाधीन सभी जलापूर्ति योजनाओं को अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि इन क्षेत्रों के लोगों को निर्बाध पेयजल मिल सके। इसके अलावा, घाघरा और डुमरी प्रखंडों में क्षतिग्रस्त बहु-ग्रामीण जलापूर्ति पाइपलाइनों की मरम्मति के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा गया। उपायुक्त दीक्षित ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया, क्योंकि इन मिशनों की सफलता गांवों तक स्वच्छ जल और स्वच्छता सुविधाओं के प्रभावी विस्तार पर निर्भर करती है। बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल गुमला के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता और सभी कनीय अभियंता उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram