Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»छठ पर्व को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने किया रांची के प्रमुख घाटों का निरीक्षण
#Trending

छठ पर्व को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने किया रांची के प्रमुख घाटों का निरीक्षण

कांके डैम से धुर्वा डैम तक प्रशासनिक टीम ने की व्यवस्था की समीक्षा
By Muzaffar HussainOctober 22, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : आगामी छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने बुधवार को शहर के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया और तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, बैरिकेडिंग और यातायात प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों की स्थिति का जायजा लिया।

प्रशासनिक टीम ने कांके डैम, हटनिया तालाब, चडरी तालाब, बड़ा तालाब (रांची झील) और धुर्वा डैम जैसे प्रमुख छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छठ पर्व आस्था और स्वच्छता का प्रतीक है, इसलिए घाटों को स्वच्छ और सुरक्षित बनाना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

उपायुक्त श्री भजन्त्री ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रमुख घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल, SDRF और NDRF की टीमें तैनात रहेंगी। इसके साथ ही सुरक्षा बैरिकेडिंग, गोताखोरों की मौजूदगी और कंट्रोल रूम की सक्रियता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे केवल सुरक्षित गहराई तक ही जल में प्रवेश करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

नगर निगम को निर्देश दिया गया कि सभी घाटों पर सफाई अभियान पूरी तरह से संपन्न किया जाए। कीचड़ हटाने, कचरा निस्तारण और प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। बिजली विभाग को स्थायी और अस्थायी लाइट की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि अर्घ्य के समय श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न पूजा समितियों के सदस्यों से संवाद किया। उन्होंने घाटों पर स्थानीय प्रबंधों की जानकारी ली और समितियों से अपील की कि वे जिला प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि छठ पर्व प्रशासन और जनता के सहयोग से स्वच्छ, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा।

इसी क्रम में उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि सभी प्रमुख घाटों पर मेडिकल टीम और एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, एडीएम (विधि-व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक, एसडीओ सदर उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक (यातायात) राकेश सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय समेत नगर निगम, बिजली, पीएचईडी और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बुढ़मू पुलिस ने सोलर पैनल चोरी  मामले मे गिरफ्तार दो आरोपियों को जेल भेजा गया

July 13, 2026

मायके से लौटने के बाद महिला ने खाया जहर, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

July 13, 2026

मलेरिया पर जीरो टॉलरेंस, निजी अस्पतालों को 24 घंटे में रिपोर्टिंग का आदेश

July 13, 2026

RECENT ADDA.

बुढ़मू पुलिस ने सोलर पैनल चोरी  मामले मे गिरफ्तार दो आरोपियों को जेल भेजा गया

July 13, 2026

मायके से लौटने के बाद महिला ने खाया जहर, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

July 13, 2026

मलेरिया पर जीरो टॉलरेंस, निजी अस्पतालों को 24 घंटे में रिपोर्टिंग का आदेश

July 13, 2026

प्रोजेक्ट प्राण का बड़ा असर, 18 प्रखंडों की पंचायतों को मिले 67 पानी टैंकर

July 13, 2026

जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के साथ महिला, बेटा और नाबालिग गिरफ्तार

July 13, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.