फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारी तेज, उपायुक्त ने की महत्वपूर्ण बैठक

Ranchi : राज्य स्थापना दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसको लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह की सफलता और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : राज्य स्थापना दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसको लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह की सफलता और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

उपायुक्त श्री भजन्त्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य स्थापना दिवस का आयोजन भव्य और गरिमामय तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि यह राज्य का गौरवमय अवसर है, अतः सभी तैयारियां समय पर और समन्वित रूप से पूरी की जानी चाहिए।

उन्होंने बिजली विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा जलापूर्ति विभाग को पेयजल स्टॉल की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। वहीं सिविल सर्जन रांची को आयोजन स्थल पर एम्बुलेंस, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र और आवश्यक चिकित्सीय कर्मी तैनात करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने जिम्मे की तैयारियों की प्रतिदिन समीक्षा करें ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

बैठक में उप विकास आयुक्त सौरभ भुवनिया, अनुमंडल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर पारस राणा, यातायात पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था राजेश्वर नाथ आलोक, अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, कार्यपालक अभियंता (विद्युत एवं पेयजल), जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

इसके पूर्व उपायुक्त श्री भजन्त्री ने राज्य स्थापना दिवस समारोह के सफल आयोजन की तैयारी को लेकर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल मोरहाबादी मैदान का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने साफ-सफाई, मंच निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, बैरिकेडिंग और प्रोटोकॉल व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां उच्च स्तर की और व्यवस्थित हों ताकि आगंतुकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उपायुक्त ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया और कहा कि यह समारोह झारखंड की पहचान और गौरव से जुड़ा है, अतः इसे यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जानी चाहिए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram