फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिहार में BPSC शिक्षकों को बांटे नियुक्ति पत्र, डिप्टी सीएम ने किया ये ऐलान.. जानें

Bihar News: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राज्य में 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का ऐलान किया है। पटना के गांधी मैदान में उन्होंने यह घोषणा BPSC शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण में चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपने

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राज्य में 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का ऐलान किया है। पटना के गांधी मैदान में उन्होंने यह घोषणा BPSC शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण में चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद की। इस दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार समेत कई अधिकारी मंच पर मौजूद थे।

राज्य में 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देंगे

रविवार को बिहार सरकार ने BPSC टीआरई-3 भर्ती अभियान में चयनित 51 हजार से ज्यादा शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। पटना के गांधी मैदान में नव निर्वाचित शिक्षकों के लिए नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने 10,739 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे, जबकि राज्य के बाकी 31 जिलों में भी नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किए गए।

गांधी मैदान में आयोजित इस समारोह में डिप्टी सीएम ने 50 लाख युवाओं को रोजगार देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आज से चार-पांच दिन पहले उन्होंने विधानसभा में घोषणा की कि हम पचास लाख लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का काम करेंगे। इतना ऐतिहासिक कार्य करने वाला देश में कोई सीएम नहीं है। आपने स्वयं महसूस किया होगा कि कल तक डिग्री लाओ, नौकरी पाओ के जरिए से लोग कहते थे कि बिहार में शिक्षा की गुणवत्ता नहीं है, लेकिन मैं यह जरूर गारंटी देता हूं कि आज जो बीएसएससी से सभी शिक्षक आए हैं, वे एक-एक व्यक्ति गुणवत्ता के साथ हमारे बच्चों को शिक्षित करने का काम करेंगे।

डिप्टी सीएम ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के निर्देश पर जब बिहार का बजट पेश कर रहे थे तो 3,17,000 करोड़ के बजट में 60 हजार करोड़ सिर्फ शिक्षक और शिक्षा विभाग को देने का काम किया गया। सीएम नीतीश कुमार ने जिस तरह आपको पटना-पाठन के लिए, ग्रामीण इलाकों में तमाम बच्चों को पढ़ाने के लिए सरकारी नौकरी देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हमारे जो गरीब बच्चे हैं, उनकी छात्रवृत्ति भी दोगुनी कर दी गई है, चाहे वे अति पिछड़ा, पिछड़ा, दलित या अल्पसंख्यक समाज से हों, सभी को उसमें जोड़ने का काम किया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram