फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में छात्रों का प्रदर्शन तेज, आज सरकार से दूसरे गुट की होगी बातचीत

JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर राजधानी रांची में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। छात्र पिछले 14 दिनों से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची  : JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर राजधानी रांची में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। छात्र पिछले 14 दिनों से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार रात सरकार के प्रतिनिधियों के साथ हुई वार्ता के बाद भी छात्रों ने आंदोलन खत्म नहीं करने का फैसला लिया है।

शनिवार को आंदोलन कर रहे छात्रों का दूसरा गुट सरकार के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता करेगा। इस बातचीत में 8 छात्र शामिल होंगे। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

वहीं, छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का आमरण अनशन शनिवार को 7वें दिन भी जारी है। उन्होंने कहा है कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उनके अलावा कई अन्य छात्र भी भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

इसी बीच भूख हड़ताल पर बैठे छात्र राहुल की शुक्रवार सुबह तबीयत बिगड़ गई। हालत खराब होने के बाद उन्हें रांची के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

छात्रों के आंदोलन और सरकार के बीच होने वाली आज की वार्ता पर सभी की नजरें टिकी हैं।

read more ; विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशीष यादव ने जीता सिल्वर मेडल

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram