चैनपुर : भारत सरकार द्वारा संचालित ‘एम.एस.ई. अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी’ जागरूकता वाहन आज चैनपुर प्रखंड के प्रोजेक्ट+2 उच्च विद्यालय के प्रांगण में पहुँचा। इस विशेष पहल का उद्देश्य स्कूली बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के बारे में जानकारी देना था।कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यह भारत सरकार द्वारा चलाया गया एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने कहा: “आप सभी बच्चों के लिए भारत सरकार की ओर से यह चलता-फिरता अंतरिक्ष प्रायोगिक वाहन आया है। आप सभी इसकी विस्तृत जानकारी लें और इसे अपने जीवन में अमल में लाएँ। यह भविष्य की तकनीकों को समझने का एक बेहतरीन अवसर है।”बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ वाहन में प्रदर्शित अंतरिक्ष से जुड़ी जानकारियों और मॉडलों को देखा और समझा।इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक कार्यक्रम के दौरान, बीपीओ सत्येंद्र कुमार सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Share.
Exit mobile version