फॉण्ट कनवर्टर NEW

सेल चासनाला कोलियरी में मजदूरों का प्रदर्शन, पीएफ और बोनस की मांग को लेकर उत्पादन ठप

Dhanbad : झरिया स्थित सेल चासनाला कोलियरी में ठेका मजदूरों ने पीएफ, पेंशन और बोनस सहित लंबित मांगों को लेकर बुधवार को कार्य बहिष्कार कर दिया। प्रदर्शन के कारण कोल का उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया। मजदूरों का आरोप है कि पिछले 20 वर्षों

अपनी भाषा में पढ़ें

Dhanbad : झरिया स्थित सेल चासनाला कोलियरी में ठेका मजदूरों ने पीएफ, पेंशन और बोनस सहित लंबित मांगों को लेकर बुधवार को कार्य बहिष्कार कर दिया। प्रदर्शन के कारण कोल का उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया।

मजदूरों का आरोप है कि पिछले 20 वर्षों से उनकी पीएफ-पेंशन राशि खाते में जमा नहीं की जा रही है, जबकि हर महीने उनकी तनख्वाह से यह राशि काटी जाती रही है। इसके अलावा इंक्रीमेंट और बोनस का भुगतान भी लंबित है।

प्रदर्शनकारी मजदूरों ने कोलियरी के मुख्य गेट पर जोरदार नारेबाजी की और प्रबंधन एवं संवेदक के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। उनका कहना है कि जब ठेकेदार से इस संबंध में सवाल किया जाता है, तो वह इधर-उधर की बातें करने लगता है।

मजदूरों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें तुरंत पूरी नहीं की गईं, तो वे अनिश्चितकालीन धरना देने को मजबूर होंगे। इस दौरान प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त पुलिस तैनात की गई थी। इस घटना ने क्षेत्रीय कोयला उद्योग और प्रबंधन के प्रति मजदूरों की नाराजगी और असंतोष को उजागर कर दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram