फॉण्ट कनवर्टर NEW

बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए केंद्र से विशेष पैकेज की मांग: विजय कुमार सिन्हा

बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बाढ़ और ज्यादा बारिश से प्रभावित किसानों के लिए केंद्र सरकार से विशेष पैकेज और जरूरी मदद देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसानों को तत्काल राहत के साथ रबी मौसम में भी सहायता की

अपनी भाषा में पढ़ें

पटना : बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बाढ़ और ज्यादा बारिश से प्रभावित किसानों के लिए केंद्र सरकार से विशेष पैकेज और जरूरी मदद देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसानों को तत्काल राहत के साथ रबी मौसम में भी सहायता की जरूरत है।

कृषि मंत्री ने बताया कि राज्य के 18 जिलों, 84 प्रखंडों और 653 पंचायतों में बाढ़ और अत्यधिक बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है। प्रभावित किसानों को रबी मौसम में राई, सरसों और मटर के बीज मुफ्त दिए जाएंगे। कम बारिश वाले क्षेत्रों में श्रीअन्न की खेती के लिए भी किसानों को सहायता दी जाएगी।

केंद्र से नियमों में छूट की मांग

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार की कृषि परिस्थितियां दूसरे राज्यों से अलग हैं। इसलिए केंद्र की कृषि योजनाओं में बिहार की जरूरत के अनुसार नियमों और शर्तों में जरूरी छूट दी जानी चाहिए। उन्होंने केंद्र और राज्य के अधिकारियों से मिलकर विशेष कार्ययोजना तैयार करने का भी आग्रह किया।

किसानों को समय पर खाद देने पर जोर

कृषि मंत्री ने किसानों को समय पर और उचित कीमत पर उर्वरक उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने उर्वरक कंपनियों से खुदरा विक्रेताओं तक आपूर्ति की एफओआर व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग की, ताकि किसानों को खाद के लिए परेशानी न हो।

फसल विविधीकरण पर जोर

रबी महाभियान के तहत दलहन, तिलहन, मखाना, मशरूम, मसाले और बागवानी फसलों को बढ़ावा देने की योजना है। किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने और बिहार की कृषि जलवायु के अनुसार नई किस्मों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जा रहा है।

मंत्री ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए उत्पादन के साथ बाजार व्यवस्था को भी मजबूत करना जरूरी है। इसके लिए बाजारों को राष्ट्रीय कृषि बाजार से जोड़ने, भंडारण, शीत श्रृंखला, प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन की सुविधाओं के विस्तार पर काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर समन्वय से बाढ़ प्रभावित किसानों को राहत देने के साथ रबी मौसम में खेती को भी गति दी जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram