फॉण्ट कनवर्टर NEW

चाईबासा पुलिस केंद्र में जिम और बेहतर मर्चरी की उठी मांग रखी गई

Chaibasa news: गुरुवार को पुलिस एसोसिएशन एवं झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा चाईबासा के पदाधिकारियों ने जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार से शिष्टाचार मुलाकात कर पुलिसकर्मियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और सुविधाओं के संबंध में चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने अति नक्सल प्रभावित पश्चिमी सिंहभूम

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa news: गुरुवार को पुलिस एसोसिएशन एवं झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा चाईबासा के पदाधिकारियों ने जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार से शिष्टाचार मुलाकात कर पुलिसकर्मियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और सुविधाओं के संबंध में चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल ने अति नक्सल प्रभावित पश्चिमी सिंहभूम जिले में कार्यरत पुलिस जवानों की स्वास्थ्य सुविधाओं और बुनियादी जरूरतों को लेकर कई मांगें रखीं।
प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को बताया कि जिले में पुलिसकर्मियों को कठिन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में ड्यूटी करनी पड़ती है। नक्सल प्रभावित इलाकों में अभियान और सुरक्षा ड्यूटी के दौरान कई बार पुलिस जवान घायल या गंभीर रूप से बीमार हो जाते हैं।
ऐसे में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। पुलिस एसोसिएशन की ओर से अस्पतालों में पुलिसकर्मियों के इलाज के लिए अलग केबिन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई।
बैठक के दौरान मर्चरी की व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई। प्रतिनिधियों ने कहा कि वर्तमान संसाधन पर्याप्त नहीं हैं और बेहतर व्यवस्था होने से पुलिसकर्मियों तथा उनके परिजनों को सुविधा मिलेगी।
इसके अलावा पुलिस केंद्र में जिम सेंटर स्थापित करने की मांग को लेकर उपायुक्त को आवेदन पत्र भी सौंपा गया। पदाधिकारियों ने कहा कि लगातार तनावपूर्ण माहौल में कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए जिम सेंटर आवश्यक है।
उपायुक्त मनीष कुमार ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की सुविधाओं और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर देखा जाएगा।
मुलाकात के दौरान झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा चाईबासा के अध्यक्ष प्रदीप ओलिभर मिंज, सचिव तारा चांद महतो, किशुन मुर्मू, जगन्नाथ तिरिया तथा पुलिस एसोसिएशन के सचिव संतोष राय, केशव मेहता और श्रीकांत कुमार उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram