फॉण्ट कनवर्टर NEW

हाई मास्ट लाइट घोटाले का आरोप: चाईबासा नगरपरिषद पर कार्रवाई की मांग तेज

Chaibasa News: शहर में हाई मास्ट लाइट लगाने को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा पिछड़ा जाति मोर्चा झारखंड के प्रदेश मंत्री हेमन्त कुमार केशरी ने उपायुक्त, पश्चिम सिंहभूम को पत्र लिखकर नगरपरिषद चाईबासा पर बाजार से दुगुने से अधिक दर पर हाई मास्ट

अपनी भाषा में पढ़ें

 Chaibasa News: शहर में हाई मास्ट लाइट लगाने को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा पिछड़ा जाति मोर्चा झारखंड के प्रदेश मंत्री हेमन्त कुमार केशरी ने उपायुक्त, पश्चिम सिंहभूम को पत्र लिखकर नगरपरिषद चाईबासा पर बाजार से दुगुने से अधिक दर पर हाई मास्ट लाइट लगवाने का गंभीर आरोप लगाया है।

केशरी ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि 21 नवंबर को उन्होंने इस मामले में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी। उनका कहना है कि शिकायत की जांच होने से पहले ही नगरपरिषद तेजी से हाई मास्ट लगाने का कार्य आगे बढ़ा रही है। आरोप है कि नगरपरिषद के पसंदीदा एजेंसी द्वारा श्मशान काली मंदिर के समीप हाई मास्ट लाइट लगाने का सामान भी उतार दिया गया है और जल्दबाजी में अधिष्ठापन की तैयारी की जा रही है।

केशरी ने दावा किया कि अन्य एजेंसियों ने लगभग 2 लाख रुपये में हाई मास्ट लाइट लगाने की दर प्रस्तावित की थी, जबकि नगरपरिषद इससे कहीं अधिक राशि पर काम करवाने की प्रक्रिया में है। उनका कहना है कि इस मामले में सरकारी राजस्व की भारी बचत हो सकती है, इसलिए जांच आवश्यक है।

उन्होंने उपायुक्त से अनुरोध किया है कि मामले की जांच पूरी होने तक हाई मास्ट लाइट लगाने की पूरी प्रक्रिया को तत्काल रोक दिया जाए, ताकि किसी भी संभावित वित्तीय अनियमितता को रोका जा सके।

प्रदेश मंत्री ने उम्मीद जताई है कि जिला प्रशासन इस मुद्दे पर गंभीरता से कार्रवाई करेगा और पारदर्शिता सुनिश्चित करेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram