फॉण्ट कनवर्टर NEW

दिल्ली पुलिस ने जारी की 19 मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची, झारखंड के दो नाम शामिल

स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को लेकर दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिल्ली पुलिस ने 19 मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची जारी की है।

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को लेकर दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिल्ली पुलिस ने 19 मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची जारी की है। इस सूची में झारखंड से जुड़े दो लोगों के नाम भी शामिल हैं।

पुलिस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, चतरा निवासी अबू सूफियान और जमशेदपुर के आजादनगर निवासी सैयद मोहम्मद अर्शियान का नाम सूची में है। पुलिस के अनुसार, दोनों के अल-कायदा से जुड़े होने का आरोप है। सुरक्षा एजेंसियां उनकी तलाश कर रही हैं।

कई आतंकी संगठनों से जुड़े नाम

पुलिस की सूची में अल-कायदा, इंडियन मुजाहिदीन और खालिस्तानी संगठनों से जुड़े कई संदिग्धों के नाम और तस्वीरें शामिल हैं। इनमें मोहम्मद शर्जील अख्तर, रियाज भटकल और शबांदरी मोहम्मद इकबाल उर्फ इकबाल भटकल के नाम भी बताए गए हैं।

इसके अलावा बब्बर खालसा से जुड़े हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंडा, अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला, वधावा सिंह बब्बर और गुरमीत सिंह बग्गा के नाम भी सूची में शामिल हैं। खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स से जुड़े रंजीत सिंह उर्फ नीता और परमजीत सिंह पम्मा का नाम भी इसमें है।

पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने को कहा

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि किसी संदिग्ध व्यक्ति या सूची में शामिल वांछित व्यक्ति के बारे में जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। जानकारी देने वाले लोगों के लिए इनाम की भी घोषणा की गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram