फॉण्ट कनवर्टर NEW

होटल परिसर में घुसा हिरण, लोगों की सूझबूझ से बची जान

Koderma News: रविवार को बाघीटांड स्थित होटल कोडरमा इन फैमिली रेस्टोरेंट में जंगल से भटक कर एक हिरण पहुंच गया। होटल परिसर में हिरण के पहुंचने से लोग जुट गए और उसे वन विभाग को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार पास के जंगल की ओर

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderma News: रविवार को बाघीटांड स्थित होटल कोडरमा इन फैमिली रेस्टोरेंट में जंगल से भटक कर एक हिरण पहुंच गया। होटल परिसर में हिरण के पहुंचने से लोग जुट गए और उसे वन विभाग को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार पास के जंगल की ओर से कुत्ता से बचने के लिए हिरण होटल परिसर में घुस आया था। होटल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए कुत्ते को वहां से भगाया और हिरण को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया। हिरण घायल अवस्था में था, जिसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हिरण का रेस्क्यू किया। वन विभाग द्वारा प्राथमिक उपचार कराए जाने के बाद हिरण को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram