फॉण्ट कनवर्टर NEW

पोटका में आसमान से बरसी मौत, आकाशीय बिजली गिरने से युवती की दर्दनाक मौत

Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड में गुरुवार को मौसम के अचानक खराब होने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड में गुरुवार को मौसम के अचानक खराब होने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार पोटका थाना क्षेत्र के हेंसलबिल गांव निवासी मुस्कान हांसदा (23) गुरुवार दोपहर अपने घर के समीप खड़ी थी। इसी दौरान क्षेत्र में तेज गर्जना के साथ मौसम खराब हो गया और अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गई तथा मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी।

घटना के बाद परिजन और ग्रामीण तत्काल उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और गांव में मातम छा गया।

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पोटका थाना पुलिस तथा अंचल प्रशासन को दे दी है। प्रशासनिक स्तर पर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं ग्रामीणों ने मृतका के परिजनों को सरकारी प्रावधानों के तहत उचित मुआवजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से साधारण स्थिति में है, इसलिए प्रशासन को तत्काल सहायता उपलब्ध करानी चाहिए।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी से जूझ रहे क्षेत्र में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवा, बादल और गरज-चमक के बीच हुई इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram