फॉण्ट कनवर्टर NEW

गुमला के चैनपुर में महिला पर जानलेवा हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

चैनपुर (गुमला): चैनपुर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर में ज़मीन विवाद को लेकर एक महिला पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य एवं प्राथमिक अभियुक्त बरजू सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

अपनी भाषा में पढ़ें

चैनपुर (गुमला): चैनपुर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर में ज़मीन विवाद को लेकर एक महिला पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य एवं प्राथमिक अभियुक्त बरजू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, प्रेमनगर निवासी मीरा देवी पर ज़मीन विवाद के दौरान कथित रूप से कुदाल से हमला किया गया था। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं और उनका इलाज जारी है। घटना के बाद पीड़िता की पुत्री नूपुर कुमारी ने चैनपुर थाना में लिखित आवेदन देकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी।

नूपुर कुमारी के आवेदन के आधार पर चैनपुर थाना कांड संख्या 23/26 दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इस कांड में कुल छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।

पुलिस की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में मुख्य आरोपी बरजू सिंह ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि पूरा मामला ज़मीन विवाद से जुड़ा था। इसी विवाद के चलते गुस्से में आकर उसने महिला पर कुदाल से हमला कर दिया।

चैनपुर पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी मामले में महत्वपूर्ण सफलता है। हालांकि, इस कांड के अन्य पांच नामजद आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। सभी फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए अभियान जारी है तथा पूरे मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram