फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

15 घंटे बाद कोयल नदी से मिला छह वर्षीय बच्चे का शव

रनिया थाना क्षेत्र के सोदे गांव में कोयल नदी में डूबे छह वर्षीय आजलान मियां का शव शुक्रवार सुबह बरामद कर लिया गया। करीब 15 घंटे की खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने नदी के एक गहरे दह में बच्चे का शव तैरता हुआ देखा।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

खूंटी: रनिया थाना क्षेत्र के सोदे गांव में कोयल नदी में डूबे छह वर्षीय आजलान मियां का शव शुक्रवार सुबह बरामद कर लिया गया। करीब 15 घंटे की खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने नदी के एक गहरे दह में बच्चे का शव तैरता हुआ देखा।

जानकारी के अनुसार, आजलान गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे अपने 12 वर्षीय साथी अब्दुल्ला के साथ स्कूल से लौटने के बाद कोयल नदी की ओर गया था। बताया गया कि नदी में नहाने के दौरान वह तेज धार में बह गया। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

नदी किनारे बच्चे के कपड़े मिलने के बाद ग्रामीणों ने नदी में खोजबीन शुरू की। सूचना मिलने पर रनिया पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ देर रात तक बच्चे की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने दोबारा नदी में तलाश शुरू की। इसी दौरान एक गहरे दह के ऊपर आजलान का शव तैरता मिला। इसके बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया।

बच्चे का शव मिलने की खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे सोदे गांव में शोक की लहर है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram