फॉण्ट कनवर्टर NEW

बारिश के बीच मनोहरपुर पहुंचे DDC, सरकारी योजनाओं का लिया जायजा

पश्चिमी सिंहभूम के DDC उत्कर्ष कुमार ने बारिश के बीच मनोहरपुर प्रखंड के कई गांवों का दौरा कर सरकारी योजनाओं का निरीक्षण किया।

अपनी भाषा में पढ़ें

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम के DDC उत्कर्ष कुमार ने बारिश के बीच मनोहरपुर प्रखंड के कई गांवों का दौरा कर सरकारी योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण लाभुकों से योजनाओं को लेकर जानकारी और फीडबैक भी लिया।

DDC ने मनोहरपुर दूध संग्रहण केंद्र पहुंचकर डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता जांची। इसके बाद ढीपा स्थित नवनिर्मित उपस्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

बरंगा पंचायत में उन्होंने बिरसा हरित आम बागवानी योजना, पंचायत भवन, आरोग्य केंद्र और आवास योजना की स्थिति देखी। द्रिपशिला गांव में पार्वती टुडु और सुरु टुडु की आम बागवानी योजना का भी निरीक्षण किया। वहीं, जराइकेला के फुलवारी गांव में JSLPS महिला समूह से मुलाकात कर उनके कार्यों की जानकारी ली।

जल निकासी और पेयजल की समस्या

निरीक्षण के दौरान मनोहरपुर ओल्ड पोस्ट ऑफिस रोड के स्थानीय लोगों ने DDC से मुलाकात कर समस्याएं बताईं। लोगों ने बारिश के पानी की निकासी की समस्या और पिछले तीन वर्षों से बंद पेयजल आपूर्ति की शिकायत की।

DDC ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का जल्द समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से सभी सरकारी योजनाओं को समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने को भी कहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram