फॉण्ट कनवर्टर NEW

उपायुक्त की वीएलई के साथ समीक्षा बैठक, प्रज्ञा केंद्रों के तकनीकी अपग्रेड पर जोर

Ranchi : उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर्स (वीएलई) के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रज्ञा केंद्रों को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित कर सेवाओं की गुणवत्ता और

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर्स (वीएलई) के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रज्ञा केंद्रों को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित कर सेवाओं की गुणवत्ता और गति बढ़ाना था। उपायुक्त ने कहा कि प्रज्ञा केंद्र डिजिटल शासन व्यवस्था की रीढ़ हैं और इनके माध्यम से ग्रामीण तथा शहरी दोनों क्षेत्रों में लोगों को सरकारी सेवाओं की आसान पहुंच सुनिश्चित होती है।

बैठक में हाई-स्पीड इंटरनेट, डिजिटल पेमेंट सिस्टम और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जैसी सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया गया। उपायुक्त ने साफ निर्देश दिया कि बिना वैध कारण किसी भी प्रमाण पत्र को रिजेक्ट करना या समय सीमा से अधिक लंबित रखना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी स्थिति में कड़ी कार्रवाई होगी।

उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष में 10 डिसमिल जमीन के दाखिल-खारिज के लंबित मामलों का बड़ी संख्या में निष्पादन किया गया है। नागरिकों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए 9430328080 नंबर पर अबुआ साथी शुरू किया गया है, जिसे अब डैशबोर्ड के रूप में तकनीकी रूप से और सशक्त किया गया है, जहां ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर समाधान प्राप्त किया जा सकता है।

उपायुक्त ने वीएलई से अपील की कि वे फर्जी दस्तावेज अपलोड करने से बचें और पारदर्शिता बनाए रखें। साथ ही आम लोगों को सरकारी योजनाओं और अबुआ साथी प्लेटफॉर्म के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करें, ताकि जनता सीधे लाभान्वित हो सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram