फॉण्ट कनवर्टर NEW

अनुशासन पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री का सख्त रुख, बिना सूचना गैरहाजिर कर्मचारियों का वेतन काटने का आदेश

Ranchi : उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बुधवार को पर्व-त्योहार की छुट्टियों के बाद अपराह्न 4 बजे के आसपास समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य कार्यालयों में अनुशासन, उपस्थिति, स्वच्छता और कार्य संस्कृति की स्थिति का जायजा लेना

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बुधवार को पर्व-त्योहार की छुट्टियों के बाद अपराह्न 4 बजे के आसपास समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य कार्यालयों में अनुशासन, उपस्थिति, स्वच्छता और कार्य संस्कृति की स्थिति का जायजा लेना था।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पाया कि कई कर्मचारी बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित थे। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने नक्सल शाखा की प्रधान सहायक सुनीता चौधरी, उप निर्वाचन कार्यालय पर प्रतिनियुक्ति हेल्प डेस्क मैनेजर साहिल कुमार तथा आदित्य कुमार झा को अनुपस्थित रहने के कारण शोकॉज़ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसे सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो।

निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि कुछ कर्मचारी आईडी कार्ड नहीं पहने हुए थे और उनके द्वारा नेम प्लेट प्रदर्शित नहीं की गई थी। इस पर उपायुक्त ने संबंधित कर्मचारियों को भी शो कॉज करने का निर्देश दिया और सख्त चेतावनी दी कि कार्यालय अवधि में सभी कर्मचारी अनिवार्य रूप से पहचान पत्र पहनें।

उन्होंने आगे छुट्टी पर रहने वाले कर्मचारियों के आवेदन पत्रों की जांच भी की, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी कर्मचारी बिना अनुमति अनुपस्थित न रहे। उपायुक्त ने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया कि उपस्थिति रजिस्टर का नियमित सत्यापन किया जाए और अनुशासनहीनता पर कठोर कार्रवाई की जाए।

श्री भजंत्री ने कहा कि समाहरणालय प्रशासनिक कार्यों का केंद्र है, इसलिए यहां अनुशासन, स्वच्छता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कार्यालयों में स्वच्छ वातावरण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव और समय पर कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक, सामान्य शाखा प्रभारी विवेक कुमार सुमन, जिला नजारत उपसमाहर्ता सुदेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय तथा सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रवि शंकर मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram