फॉण्ट कनवर्टर NEW

ग्रामीण स्वास्थ्य और शिक्षा पर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री का फोकस, बेड़ो–खलारी में किया औचक निरीक्षण

रांची। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने बुधवार को बेड़ो और खलारी प्रखंडों में संचालित स्वास्थ्य केंद्रों, विद्यालयों और पुस्तकालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डीएमएफटी फंड से निर्मित स्वास्थ्य केंद्रों और सार्वजनिक पुस्तकालयों की गुणवत्ता, सुविधाओं और रखरखाव की गहन

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने बुधवार को बेड़ो और खलारी प्रखंडों में संचालित स्वास्थ्य केंद्रों, विद्यालयों और पुस्तकालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डीएमएफटी फंड से निर्मित स्वास्थ्य केंद्रों और सार्वजनिक पुस्तकालयों की गुणवत्ता, सुविधाओं और रखरखाव की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने ग्रामीणों से सीधी बातचीत कर उन्हें स्वास्थ्य केंद्रों और पुस्तकालयों का अधिकतम उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ये सुविधाएं ग्रामीणों के बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए हैं, इसलिए इनका सक्रिय उपयोग बेहद जरूरी है।

उपायुक्त ने “अबुआ साथी” व्हाट्सएप ग्रुप की जानकारी देते हुए बताया कि इसके माध्यम से आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र या किसी सरकारी कार्यालय से जुड़ी शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा रहा है। साथ ही हर मंगलवार को आयोजित जनता दरबार को समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच बताया।

स्वास्थ्य को लेकर उपायुक्त ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि लोग ओझा-गुनी और क्वाक के चक्कर में न पड़ें, बल्कि आधुनिक चिकित्सा पर भरोसा करें। स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाइयां, टीकाकरण और मातृ-शिशु सेवाएं उपलब्ध हैं।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर, विद्यालयों और जेएसएलपीएस दीदियों से संवाद कर सरकारी योजनाओं के प्रभाव की जानकारी ली। पब्लिक लाइब्रेरी, बेड़ो की सराहना करते हुए जिले में ऐसी और लाइब्रेरी खोलने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram