चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम के DC मनीष कुमार ने देर रात सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ सहायक समाहर्ता ईरा जोरवाल भी मौजूद रहीं।
औचक निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अस्पताल के अलग-अलग वार्डों और आपातकालीन वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और अस्पताल में इलाज की व्यवस्था का भी जायजा लिया।
आगामी पर्व-त्योहार को देखते हुए उपायुक्त ने अस्पताल उपाधीक्षक शिवचरण हांसदा को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति में मरीजों को बिना देरी के बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए।





