फॉण्ट कनवर्टर NEW

छठ घाटों पर सुरक्षा, यातायात और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए DC ने दिए विशेष निर्देश

Ranchi : आगामी दीपावली, काली पूजा और छठ पर्व 2025 के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम, पुलिस प्रशासन, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, परिवहन, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन,

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : आगामी दीपावली, काली पूजा और छठ पर्व 2025 के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम, पुलिस प्रशासन, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, परिवहन, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन, स्वच्छता और अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में उपायुक्त ने सभी छठ घाटों और तालाबों की सुरक्षा, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रांची नगर निगम को प्रमुख घाटों की सफाई, चूना छिड़काव और अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था समय पर पूरी करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने पर्वों के दौरान ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण को लेकर उच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित सभी मानकों का पालन करने की सख्त हिदायत दी और टीम बनाकर नियमित निगरानी करने को कहा।

बैठक में दिए गए मुख्य निर्देश

  1. सुरक्षा व्यवस्था: सभी घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करें, महिला पुलिस की उपस्थिति भी सुनिश्चित करें।
  2. स्वच्छता और प्रकाश: नगर निगम घाटों की सफाई, कचरा निस्तारण और रोशनी की व्यवस्था करे।
  3. स्वास्थ्य सुविधा: प्रत्येक प्रमुख घाट पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राथमिक उपचार केंद्र स्थापित किए जाएं।
  4. बिजली एवं जलापूर्ति: विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली और पेयजल विभाग को पर्याप्त जल उपलब्ध कराने के निर्देश।
  5. यातायात व्यवस्था: ट्रैफिक पुलिस द्वारा घाटों तक पहुँचने वाले मार्गों पर विशेष यातायात योजना लागू करने के निर्देश।
  6. आपदा प्रबंधन: एनडीआरएफ/एसडीआरएफ की टीम को सतर्क रहने का निर्देश।
  7. सुरक्षित घाट: सभी छठ तालाबों और घाटों में सुरक्षित गहराई में बैरिकेड लगाने के निर्देश।
  8. अस्थायी सुविधाएं: छठ घाटों में चेंजिंग रूम, पंडालों में साफ-सफाई और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश।
  9. असामाजिक तत्वों पर निगरानी: लोकल थाना द्वारा लगातार पेट्रोलिंग और एंटी क्राइम चेकिंग।
  10. जनसहभागिता: वालंटियर्स की सक्रिय भागीदारी और छठ, काली पूजा समिति के सदस्यों के लिए व्हाट्सएप ग्रुप का निर्माण।

उपायुक्त ने कहा कि यह पर्व लोक आस्था का महापर्व है, इसे शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को सतत निगरानी और जनसहभागिता बढ़ाने के निर्देश दिए।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रांची राकेश रंजन, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था राजेश्वर नाथ आलोक, पुलिस अधीक्षक शहर, ग्रामीण एवं ट्रैफिक, अनुमंडल पदाधिकारी सदर और बुंडू, जिला नजारत उप समाहर्ता, कार्यपालक अभियंता (पेयजल एवं स्वच्छता) सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram