फॉण्ट कनवर्टर NEW

DC ने दिए निर्देश, मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा रहेगी कड़ी

स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में राजकीय समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ध्वजारोहण करेंगे।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में राजकीय समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ध्वजारोहण करेंगे।

समारोह को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग हुई। इसमें DC मंजूनाथ भजन्त्री, SSP राकेश रंजन, ट्रैफिक SP राकेश सिंह और अपर जिला दंडाधिकारी धनंजय ने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को उनकी जिम्मेदारियां बताईं।

DC ने सभी अधिकारियों को समय से पहले अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचने और VIP व विशिष्ट अतिथियों के आने-जाने की व्यवस्था ठीक रखने का निर्देश दिया। वहीं, SSP ने समारोह में आने वाले लोगों की सुरक्षा जांच सख्ती से करने को कहा।

ट्रैफिक SP ने वाहनों की पार्किंग और तय रूट प्लान का पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

मोरहाबादी मैदान में आम ड्रोन पर रोक

सुरक्षा को देखते हुए मोरहाबादी मैदान और आसपास के इलाके में आम लोगों और निजी एजेंसियों के ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। समारोह के दौरान केवल सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRD) की अनुमति प्राप्त ड्रोन से ही फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की जा सकेगी।

प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को सुरक्षित और गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram