फॉण्ट कनवर्टर NEW

दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल आयुक्त अंजनी कुमार मिश्र को भावभीनी विदाई, उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने दी शुभकामनाएं

Ranchi : प्रमंडलीय आयुक्त, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, अंजनी कुमार मिश्र की सेवानिवृत्ति के अवसर पर बुधवार को एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने श्री मिश्र को उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक योगदान के

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : प्रमंडलीय आयुक्त, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, अंजनी कुमार मिश्र की सेवानिवृत्ति के अवसर पर बुधवार को एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने श्री मिश्र को उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक योगदान के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों ने अंजनी कुमार मिश्र के लंबे व अनुकरणीय प्रशासनिक करियर की सराहना की। दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल जिसमें रांची, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और खूंटी जिले शामिल हैं, के आयुक्त के रूप में उनके कार्यकाल को प्रभावशाली और परिणामोन्मुखी बताया गया। उनके नेतृत्व में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुईं।

उपायुक्त श्री भजन्त्री ने अपने संबोधन में कहा कि श्री मिश्र का प्रशासनिक अनुभव और कार्यों के प्रति समर्पण सभी अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन में प्रमंडल ने निरंतर प्रगति की और कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां अर्जित कीं।

वहीं, श्री मिश्र ने समारोह को संबोधित करते हुए अपने सहयोगियों का आभार जताया और कहा कि झारखंड राज्य की सेवा करना उनके लिए गर्व की बात रही। उन्होंने नवागत अधिकारियों से जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के प्रति सदैव समर्पित रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिन्ह, शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी भी शामिल हुए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram