फॉण्ट कनवर्टर NEW

आंखों पर पट्टी बांधकर बाबाधाम निकले ‘डाक बम’, शिवभक्ति का दिखा अनोखा रूप

सावन के पवित्र महीने में देवघर जाने वाले कांवड़िया पथ पर शिवभक्तों के अनोखे रंग देखने को मिल रहे हैं। सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर जाने वाले मार्ग पर इन दिनों एक ऐसा नजारा सामने आया है,

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna : सावन के पवित्र महीने में देवघर जाने वाले कांवड़िया पथ पर शिवभक्तों के अनोखे रंग देखने को मिल रहे हैं। सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर जाने वाले मार्ग पर इन दिनों एक ऐसा नजारा सामने आया है, जिसने वहां से गुजरने वाले हर श्रद्धालु को मंत्रमुग्ध और हैरान कर दिया है।

सुधांशु नाम के एक शिवभक्त आंखों पर काली पट्टी बांधकर ‘डाक बम’ के रूप में बाबाधाम की बेहद कठिन यात्रा तय कर रहे हैं। वर्ष 2013 से लगातार सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर यात्रा करने वाले सुधांशु ने इस बार अपनी भक्ति को और अधिक कठिन परीक्षा में डाला है। उन्होंने आंखों पर पट्टी बांधकर इस उबड़-खाबड़ और रेतीले रास्ते पर चलने का कड़ा संकल्प लिया है।

बिना रुके और एक निश्चित समय के भीतर बाबा को जल अर्पित करने वाले ‘डाक बम’ की यात्रा वैसे ही चुनौतीपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में आंखों पर पट्टी बांधकर लगातार दौड़ना और आगे बढ़ना सुधांशु के अटूट विश्वास और मजबूत इच्छाशक्ति को दर्शाता है।

अपनी इस अनोखी यात्रा को लेकर सुधांशु बम का कहना है कि वे किसी मन्नत या स्वार्थ के लिए यह कठिन साधना नहीं कर रहे हैं। यह केवल महादेव के प्रति उनका निस्वार्थ प्रेम और पूर्ण समर्पण है। उनका मानना है कि भोलेनाथ अपने भक्तों की बिना बोले हर मनोकामना पूरी कर देते हैं।

Read More :  JPSC मेधा घोटाला: पलामू समेत कई जिलों में CID और पुलिस की छापेमारी, लैपटॉप और दस्तावेज जब्त

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram