फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

चैनपुर में महासप्तमी पर दुर्गा मंदिर के पट खुले, भक्तों की उमड़ी भीड़

चैनपुर: शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन, महासप्तमी के पावन अवसर पर आज चैनपुर मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल है। सुबह के शुभ मुहूर्त में, जमीनी छापर तालाब से नवपत्रिका आह्वान के पश्चात गाजे-बाजे और मां दुर्गा के जयकारों के

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

चैनपुर: शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन, महासप्तमी के पावन अवसर पर आज चैनपुर मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल है। सुबह के शुभ मुहूर्त में, जमीनी छापर तालाब से नवपत्रिका आह्वान के पश्चात गाजे-बाजे और मां दुर्गा के जयकारों के साथ नवपत्रिका को दुर्गा मंदिर लाया गया।इस पवित्र बेला में, थान प्रभारी श्री कृष्ण कुमार जी और पूजा समिति के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा के पट भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिए गए। पट खुलते ही मंदिर परिसर “या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥” के दिव्य मंत्र से गूंज उठा।मां के भव्य स्वरूप के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार और समाज के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनियों से खूबसूरती से सजाया गया है, जो उत्सव की शोभा में चार चांद लगा रहा है।
पूजा समिति ने बताया कि नवरात्रि के दौरान भक्तों की सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है ताकि किसी को भी परेशानी का सामना न करना पड़े। देर रात तक भक्तों का मंदिर में आना-जाना लगा रहा और पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram