फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

घोड़सिमर धाम के पास खेत से निकला शिवलिंग, दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Koderma news: सतगावां प्रखंड के घोड़सिमर धाम स्थित दुमदुमा गांव में एक बार फिर खेत की जुताई के दौरान शिवलिंग मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ग्रामीण अजीत यादव के खेत में हाल ही में हल चलाने के दौरान एक शिवलिंग निकला।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Koderma news: सतगावां प्रखंड के घोड़सिमर धाम स्थित दुमदुमा गांव में एक बार फिर खेत की जुताई के दौरान शिवलिंग मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ग्रामीण अजीत यादव के खेत में हाल ही में हल चलाने के दौरान एक शिवलिंग निकला। खेत घोड़सिमर धाम मंदिर से लगभग 300 फीट की दूरी पर स्थित है।

शिवलिंग मिलने की सूचना क्षेत्र में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने श्रद्धा और आस्था के साथ शिवलिंग को घोड़सिमर धाम मंदिर परिसर में स्थापित कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि घोड़सिमर धाम के आसपास के क्षेत्रों में खेतों की जुताई या खुदाई के दौरान समय-समय पर शिवलिंग एवं अन्य प्राचीन प्रतिमाएं निकलती रहती हैं। ऐसी प्रतिमाओं को ग्रामीण मंदिर में सुरक्षित रख देते हैं और उनकी पूजा-अर्चना करते हैं।

ग्रामीणों का मानना है कि यह क्षेत्र प्राचीन धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व का केंद्र रहा है। शिवलिंग मिलने की घटना के बाद श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है तथा लोग इसे भगवान शिव की कृपा और क्षेत्र की प्राचीन विरासत से जोड़कर देखा जा रहा हैं
स्थानीय लोगों ने प्रशासन एवं पुरातत्व विभाग से इस क्षेत्र का सर्वेक्षण कराने की मांग की है, ताकि यहां से मिलने वाली प्राचीन धार्मिक धरोहरों के इतिहास और महत्व की जानकारी सामने आ सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram