फॉण्ट कनवर्टर NEW

‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, 60 से अधिक स्थानों पर विशाल जनसेवा शिविर

Ranchi : झारखंड स्थापना की रजत जयंती के पावन अवसर पर 22 नवंबर 2025 को रांची जिले में ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत बड़े पैमाने पर विशाल जनसेवा शिविरों का आयोजन किया गया। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की सभी प्रमुख पंचायतों

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : झारखंड स्थापना की रजत जयंती के पावन अवसर पर 22 नवंबर 2025 को रांची जिले में ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत बड़े पैमाने पर विशाल जनसेवा शिविरों का आयोजन किया गया। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की सभी प्रमुख पंचायतों से लेकर रांची नगर निगम के विभिन्न वार्डों तक कुल 60 से अधिक स्थानों पर शिविर लगाए गए, जहाँ सुबह से ही लाभुकों की भारी भीड़ उमड़ी।

एक ही छत के नीचे कई विभागों की योजनाओं की जानकारी, आवेदन, स्वीकृति तथा मौके पर ही परिसंपत्ति वितरण की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इन शिविरों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। आम लोगों के चेहरों पर संतोष और खुशी स्पष्ट दिखाई दी, मानो लंबे समय से प्रतीक्षित सरकारी सुविधाएँ सीधे उनके द्वार तक पहुँच रही हों।

जिलेभर में प्रमुख जनसेवा शिविरों का आयोजन

अलग-अलग प्रखंडों जैसे अनगड़ा, बेड़ो, बुढ़मू, चान्हो, ईटकी, कांके, खलारी, लापुंग, मांडर, नगड़ी, नामकुम, ओरमांझी, राहे, रातु, सिल्ली, सोनाहातु और तमाड़ में शिविर लगाए गए। वहीं शहरी क्षेत्र में वार्ड 4 मंडा टांड़ मोराबादी, वार्ड 5 बुटी मोड़ सामुदायिक भवन, वार्ड 6 बांधगाड़ी सामुदायिक भवन, वार्ड 8 बिरसा मुंडा स्माधि स्थल सहित कई प्रमुख स्थानों पर भी शिविर आयोजित हुए।

शिविरों में उपलब्ध मुख्य सुविधाएँ

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन (वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग) के नवीन एवं लंबित स्वीकृति पत्रों का वितरण
  • सोना सोबरन धोती-साड़ी-लुंगी योजना के तहत लाभुकों को वस्त्र वितरण
  • दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र आदि का मौके पर वितरण
  • दाखिल-खारिज, लगान रसीद, जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्रों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन
  • आधार नामांकन/सुधार एवं पैन कार्ड सुविधा
  • प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला, किसान क्रेडिट कार्ड, गोल्डेन कार्ड जैसी योजनाओं की जानकारी व पंजीकरण
  • स्वास्थ्य विभाग द्वारा नि:शुल्क जांच व दवाओं का वितरण

जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों, विभागीय कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सुबह से शाम तक शिविरों में मौजूद रहकर लाभुकों की समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया।

“लोगों के चेहरों पर मुस्कान हमारी दिशा सही बताती है” : उपायुक्त

रांची के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा “झारखंड की रजत जयंती का यह वर्ष हम सबके लिए गौरव का क्षण है। राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सके। आज का जनसैलाब और लोगों के चेहरों पर मुस्कान स्पष्ट संकेत देती है कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।”

सेवा का अधिकार सप्ताह 28 नवंबर तक जारी

यह शिविर केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा। सेवा का अधिकार सप्ताह 28 नवंबर 2025 तक पूरे जिले में आयोजित होगा तथा शेष पंचायतों और वार्डों में भी इसी प्रकार जनसेवा शिविर लगाए जाएंगे। जिला प्रशासन ने जनता से अपील की है कि निकटतम शिविर में पहुँचकर सरकारी योजनाओं का लाभ अवश्य प्राप्त करें ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रह जाए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram