फॉण्ट कनवर्टर NEW

नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय में डिग्री प्रमाणपत्र के लिए उमड़ी भीड़, छात्रों ने की पेयजल व छाया की व्यवस्था की मांग

Palamu : झारखंड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जीईटी) फॉर्म भरने की प्रक्रिया के बीच विद्यार्थियों को डिग्री सर्टिफिकेट प्राप्त करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय परिसर में डिग्री प्रमाण पत्र के लिए आवेदन जमा करने पहुंचे सैकड़ों

अपनी भाषा में पढ़ें

Palamu : झारखंड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जीईटी) फॉर्म भरने की प्रक्रिया के बीच विद्यार्थियों को डिग्री सर्टिफिकेट प्राप्त करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय परिसर में डिग्री प्रमाण पत्र के लिए आवेदन जमा करने पहुंचे सैकड़ों छात्र-छात्राओं की लंबी कतारें देखी गईं।

सुबह से ही तेज धूप में छात्र फॉर्म लेने और जमा करने के लिए घंटों खड़े रहे। परिसर में छाया और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव होने से विद्यार्थियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। कई छात्रों ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त काउंटर नहीं खोले हैं, जिससे प्रक्रिया बेहद धीमी हो गई है।

छात्र संगठनों ने भी इस अव्यवस्था पर नाराजगी जताई है। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरनाथ तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को तत्काल अतिरिक्त काउंटर, पेयजल और छाया की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि छात्रों को राहत मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि डिग्री प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया को छात्र हित में और अधिक सरल व पारदर्शी बनाया जाना चाहिए।

अमरनाथ तिवारी ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि छात्रों की सुविधा के लिए जल्द से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें इस प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram