Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»लोहरदगा में सज गया क्रिकेट का महाकुंभ! टूर्नामेंट के समापन में गरजेंगे सीएम हेमंत सोरेन
Jharkhand

लोहरदगा में सज गया क्रिकेट का महाकुंभ! टूर्नामेंट के समापन में गरजेंगे सीएम हेमंत सोरेन

By Samsul HaqueFebruary 11, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Lohardaga: लोहरदगा की धरती एक बार फिर ऐतिहासिक पल की साक्षी बनने जा रही है।बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह को लेकर तैयारियां चरम पर हैं और अब इस आयोजन में सियासत और खेल जगत की सबसे बड़ी मौजूदगी दर्ज होने जा रही है।राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 13 फरवरी को होने वाले भव्य समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद सह लोहरदगा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें औपचारिक निमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री ने न सिर्फ निमंत्रण स्वीकार किया, बल्कि पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति भी दे दी। यह खबर सामने आते ही खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह की लहर दौड़ गई है। धीरज प्रसाद साहू ने साफ शब्दों में कहा कि 13 फरवरी का समापन समारोह ऐतिहासिक होगा। आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए हर स्तर पर तैयारी की जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा से अवगत कराया और खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए उनकी उपस्थिति का आग्रह किया, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया।

इस खबर को भी पढ़ें : लोहरदगा में क्रिकेट का महाकुंभ, अक्षरा सिंह ने किया T20 टूर्नामेंट का आगाज

साहू ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री की मौजूदगी जिले में खेल क्रांति की नई शुरुआत साबित होगी। इतना ही नहीं, भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज नाम—हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग—के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। अगर ये सितारे मैदान में उतरे, तो लोहरदगा का यह आयोजन राष्ट्रीय सुर्खियों में आना तय है। क्रिकेट प्रेमियों के बीच इसे लेकर जबरदस्त रोमांच है और स्टेडियम में रिकॉर्ड भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी धीरज प्रसाद साहू के प्रति सम्मान जताते हुए कहा कि धीरू बाबू मेरे अभिभावक समान हैं। इनकी बात को कौन टाल सकता है।

मुख्यमंत्री का यह बयान सियासी और खेल गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है और इसे दोनों नेताओं के मजबूत संबंधों के रूप में देखा जा रहा है। गौरतलब है कि बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। टूर्नामेंट में विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं और स्थानीय प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिल रहा है। यह आयोजन न सिर्फ खेल संस्कृति को मजबूत कर रहा है, बल्कि लोहरदगा को खेल मानचित्र पर नई पहचान भी दिला रहा है।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान अधिवक्ता सचिदानंद चौधरी भी मौजूद थे। अब पूरे जिले की निगाहें 13 फरवरी पर टिकी हैं, जब लोहरदगा में क्रिकेट, सियासत और जनउत्साह का महासंगम देखने को मिलेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

पटना कोचिंग वार: बेउर जेल में बंद रौशन आनंद के भाई का नेपाल में मिला शव, जहर की आशंका

June 14, 2026

पाकिस्तान में महा-जलसंकट: बूंद-बूंद पानी को तरसा सिंध, ₹90 अरब का चावल उद्योग ठप!

June 14, 2026

आर्मी का नया ग्रूमिंग रूल: मूंछों की लंबाई 12 सेमी तय, परफ्यूम-डियोड्रेंट लगाने पर लगी रोक!

June 14, 2026

RECENT ADDA.

पटना कोचिंग वार: बेउर जेल में बंद रौशन आनंद के भाई का नेपाल में मिला शव, जहर की आशंका

June 14, 2026

पाकिस्तान में महा-जलसंकट: बूंद-बूंद पानी को तरसा सिंध, ₹90 अरब का चावल उद्योग ठप!

June 14, 2026

आर्मी का नया ग्रूमिंग रूल: मूंछों की लंबाई 12 सेमी तय, परफ्यूम-डियोड्रेंट लगाने पर लगी रोक!

June 14, 2026

सुबह-सुबह तीन कमर्शियल सिलेंडर फटने से दहली दिल्ली, मची भारी चीख-पुकार!

June 14, 2026

20 हजार की सैलरी और करोड़ों की जमीन, राम मंदिर के दान चोरों पर बड़ा एक्शन!

June 14, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.