फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो थर्मल मैदान में CISF जवानों का क्रिकेट मुकाबला, बीटीपीएस टीम विजेता

Bokaro News: बोकारो थर्मल सिक्स यूनिट स्थित सीआईएसएफ बैरेक मैदान में शनिवार को सीआईएसएफ बीटीपीएस टीम एवं सीआईएसएफ सीटीपीएस टिम के जवानों के बीच मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मैच में बोकारो थर्मल टीम के जवानों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: बोकारो थर्मल सिक्स यूनिट स्थित सीआईएसएफ बैरेक मैदान में शनिवार को सीआईएसएफ बीटीपीएस टीम एवं सीआईएसएफ सीटीपीएस टिम के जवानों के बीच मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मैच में बोकारो थर्मल टीम के जवानों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 161 रन बनाए। वही जवाबी पारी खेलते हुए सीआईएसएफ चंद्रपुरा टीम के जवान मात्र 61 रन बना कर ऑल आउट हो गई। और सीआईएसएफ बोकारो थर्मल टिम के खिलाड़ी 101 रनों से शानदार जीत हासिल कर लिया। इस अवसर पर बीटीपीएस इकाई प्रभारी अरुण प्रसाद, सीटीपीएस के सहायक कमांडेंट ऋषिकेश वसंत, निरीक्षक प्रशांत कुमार प्रसून, कुमार दिवाकर, राजीव कुमार करन सहित दोनों इकाइयों के अधिकारी, खिलाड़ी एवं बल सदस्य उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram