फॉण्ट कनवर्टर NEW

दुर्गा पूजा को लेकर कोरियर सेवाएं रहेंगी बंद, 17 अक्टूबर की दोपहर से नहीं होगी डिलीवरी

दुर्गा पूजा के मौके पर झारखंड में कोरियर सेवाएं चार दिनों तक प्रभावित रहेंगी। झारखंड कोरियर एसोसिएशन ने 17 अक्टूबर की दोपहर से 20 अक्टूबर तक कोरियर कंपनियों को बंद रखने का फैसला किया है। ऐसे में लोगों को पार्सल भेजने और मंगाने में परेशानी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : दुर्गा पूजा के मौके पर झारखंड में कोरियर सेवाएं चार दिनों तक प्रभावित रहेंगी। झारखंड कोरियर एसोसिएशन ने 17 अक्टूबर की दोपहर से 20 अक्टूबर तक कोरियर कंपनियों को बंद रखने का फैसला किया है। ऐसे में लोगों को पार्सल भेजने और मंगाने में परेशानी हो सकती है।

इस संबंध में झारखंड कोरियर एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष प्रेम मित्तल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दुर्गा पूजा की छुट्टियों को लेकर चर्चा की गई। इसके बाद कोरियर सेवाएं बंद रखने का निर्णय लिया गया।

17 अक्टूबर की दोपहर से बंद रहेंगी सेवाएं

एसोसिएशन के सचिव प्रदीप राजगढ़िया ने बताया कि 17 अक्टूबर, शनिवार की दूसरी बेला से कोरियर कंपनियां बंद हो जाएंगी। इसके बाद 18, 19 और 20 अक्टूबर तक सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी।

इस दौरान पार्सल भेजने और प्राप्त करने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। ऐसे में जरूरी सामान भेजने वाले लोगों को छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए अपनी योजना बनानी होगी।

एसोसिएशन ने दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं

बैठक के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम मित्तल ने रांची समेत पूरे झारखंड के लोगों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर प्रेम मित्तल, प्रदीप राजगढ़िया, सुरेश शर्मा, दीपक कुमार पंकज, गंगेश ठाकुर, त्रिपुरारी मिश्रा, राजीव सिंह और अमरेंद्र सिंह पप्पू समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram