फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

सही तौल-सही व्यापार : माप-तोल विभाग ने किया मीटर और बाटों का सत्यापन

Ranchi : झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ के मैकी रोड स्थित कार्यालय में बुधवार को माप-तोल विभाग की ओर से विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस कैंप में संघ के सदस्यों के माप-तोल लाइसेंस के नवीनीकरण और सत्यापन के साथ-साथ व्यापार में इस्तेमाल होने

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Ranchi : झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ के मैकी रोड स्थित कार्यालय में बुधवार को माप-तोल विभाग की ओर से विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस कैंप में संघ के सदस्यों के माप-तोल लाइसेंस के नवीनीकरण और सत्यापन के साथ-साथ व्यापार में इस्तेमाल होने वाले मीटर, बाट और कांटों का भी जांच और सत्यापन किया गया।

कैंप में 100 से अधिक व्यापारियों के लाइसेंस का सत्यापन किया गया। साथ ही मीटर और बाट जैसे उपकरणों की सटीकता जांची गई ताकि ग्राहकों और व्यापारियों दोनों को लाभ मिल सके। माप-तोल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं, जिससे बाजार में सही तौल और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर विभाग की ओर से विधिक माप विज्ञान पदाधिकारी विजय बहादुर गुप्ता मौजूद रहे। वहीं संघ की ओर से अध्यक्ष उमाशंकर कानोडिया, उपाध्यक्ष अमरचंद बेगानी, मानद सचिव हैप्पी किंगर, सह सचिव विपुल जैन, विक्रम जैन और प्रमोद सारस्वत सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद थे। विभाग से मथाई मुर्मू (बड़ा बाबू) और सुरेश (अनुसेवक) ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram