फॉण्ट कनवर्टर NEW

चार लेबर कोड के विरोध में प्रतियां जलाईं, संविधान बचाने का संकल्प

Lohardaga News : राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस के तहत लोहरदगा में विभिन्न ट्रेड यूनियनों और कर्मचारी संगठनों ने चारों लेबर कोड की प्रतियां जलाकर उन्हें गुलामी का दस्तावेज बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश कुमार सिंह ने की। संयुक्त सचिव सुधीर उराँव ने कहा कि 12 घंटे

अपनी भाषा में पढ़ें

Lohardaga News : राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस के तहत लोहरदगा में विभिन्न ट्रेड यूनियनों और कर्मचारी संगठनों ने चारों लेबर कोड की प्रतियां जलाकर उन्हें गुलामी का दस्तावेज बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश कुमार सिंह ने की। संयुक्त सचिव सुधीर उराँव ने कहा कि 12 घंटे काम का प्रावधान मजदूरों की कमर तोड़ देगा और यह पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने की योजना है। नेताओं ने महिलाओं की रात में ड्यूटी पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि जब दिन में ही सुरक्षा सुनिश्चित नहीं, तो रात में कैसे होगी।

प्रतिभागियों ने आरोप लगाया कि 100 से कम कर्मचारियों वाले संस्थानों में मजदूरों को सुरक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं से वंचित करना सामंती व्यवस्था की ओर वापसी है। सीटू, ऐक्टू और माले ने इस कानून को अंग्रेजी हुकूमत जैसी नीति बताते हुए अंतिम क्षण तक संघर्ष का आह्वान किया। कार्यक्रम में सभी ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया और संविधान प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कर उसकी रक्षा का संकल्प लिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में गोपाल महतो, बच्चूनारायण सिंह, राजकुमार उराँव, किसुन दास, मो. जफर आलम, मो. कैश, मो. मोख्तार हुसैन सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं की भूमिका रही।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram