फॉण्ट कनवर्टर NEW

होली में पानी फेंकने पर विवाद, जमशेदपुर में युवक के पेट में मारा चाकू

Jamshedpur news : होली के दौरान पानी फेंकने को लेकर हुए विवाद में साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह लाइन नंबर-3 निवासी युवक रितेश कुमार को कुछ लोगों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। घायल युवक का इलाज

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news : होली के दौरान पानी फेंकने को लेकर हुए विवाद में साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह लाइन नंबर-3 निवासी युवक रितेश कुमार को कुछ लोगों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। घायल युवक का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार रितेश कुमार बुधवार शाम घूमने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान वह काशीडीह काली मंदिर के पास पहुंचा, तभी पास के एक घर की छत से किसी व्यक्ति ने उस पर पानी फेंक दिया। रितेश ने जब इस पर आपत्ति जताई और पूछताछ की, तो आरोपी व्यक्ति उससे उलझ गया और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

बताया जाता है कि कुछ ही देर में वहां तीन अन्य लोग भी पहुंच गए और रितेश के साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने चाकू निकालकर रितेश के पेट में वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद रितेश ने साकची थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram