फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

चाईबासा में नाबालिग के साथ साजिश नाकाम, सुरक्षित घर पहुंची बच्ची

Chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम जिले में नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। हालांकि समय रहते सक्रियता दिखाते हुए बच्ची को सुरक्षित वापस उसके परिजनों तक पहुंचा दिया गया। घटना मनोहरपुर प्रखंड के उर्कीयां गांव की है। जानकारी के अनुसार उर्कीयां

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम जिले में नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है।

हालांकि समय रहते सक्रियता दिखाते हुए बच्ची को सुरक्षित वापस उसके परिजनों तक पहुंचा दिया गया। घटना मनोहरपुर प्रखंड के उर्कीयां गांव की है।

जानकारी के अनुसार उर्कीयां गांव निवासी पिंकी कौवा, पिता सुरेश कौवा, उम्र 17 वर्ष, तीन दिन पहले काम की तलाश में चाईबासा आई थी। इसी दौरान गुरुवार को खरसावां के एक युवक ने उसे घर का काम दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया और खरसावां के आमदा क्षेत्र में पहुंचा दिया।

इस घटना की जानकारी बच्ची की फुफू सरिता कुजूर को मिली। इसके बाद उन्होंने आदिवासी उरांव समाज संघ, चाईबासा के उपसचिव लालू कुजूर को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिष्णु मिंज और खरसावां के राकेश उरांव ने संबंधित युवक से संपर्क किया और बच्ची को सुरक्षित वापस लाने के लिए दबाव बनाया।

बताया गया कि युवक को थाना पुलिस की कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। इसके बाद युवक अपने दो साथियों के साथ बच्ची को रोरो पुल के पास छोड़कर फरार हो गया।

बाद में बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों के पास लाया गया। फिलहाल पिंकी कौवा अपनी फुफू सरिता कुजूर के साथ सुरक्षित है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने ऐसे मामलों में सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। वहीं, प्रशासन से भी इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram