फॉण्ट कनवर्टर NEW

विदेश से चल रही थी साजिश, वारदात से पहले दबोचा गया प्रिंस खान का तीसरा गुर्गा

Palamu News: पलामू जिले के मेदिनीनगर में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। शहर थाना पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के तीसरे गुर्गे को हथियार के साथ गिरफ्तार कर एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम कर दिया। आरोपी को स्वर्ण व्यवसायी रंजीत सोनी

अपनी भाषा में पढ़ें

Palamu News: पलामू जिले के मेदिनीनगर में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। शहर थाना पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के तीसरे गुर्गे को हथियार के साथ गिरफ्तार कर एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम कर दिया। आरोपी को स्वर्ण व्यवसायी रंजीत सोनी पर फायरिंग करनी थी, लेकिन वारदात से पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 1 जनवरी की रात की गई। कोयल नदी किनारे ओवरब्रिज के नीचे एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक युवक अपाची मोटरसाइकिल से गिरिवर स्कूल की ओर से आता दिखा। पुलिस को देखकर वह घबराया और भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन सशस्त्र बलों ने तत्परता दिखाते हुए उसे खदेड़कर पकड़ लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान शाहरुख अली के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और उसकी मोटरसाइकिल बरामद की गई। प्रारंभिक जांच में ही मामला गंभीर आपराधिक साजिश से जुड़ा पाया गया।

पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन ने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ है कि शाहरुख अपने भांजे आतिफ खान के माध्यम से प्रिंस खान के संपर्क में था। उसे मेदिनीनगर के पंचमुहान इलाके में स्थित गोल्ड हाउस के मालिक रंजीत सोनी पर फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाने की जिम्मेदारी दी गई थी।

इस खबर को भी पढ़ें : गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के दो शूटर पिस्टल और कट्टा के साथ गिरफ्तार, फायरिंग कांड का खुलासा

पुलिस के मुताबिक आतिफ खान इस समय कुवैत में रह रहा है और वहीं से फायरिंग के निर्देश दिए गए थे। वारदात को अंजाम देने के बदले शाहरुख को 30 हजार रुपये देने की बात तय हुई थी। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गौरतलब है कि इससे पहले भी रंजीत सोनी से रंगदारी मांगने और फायरिंग के मामलों में प्रिंस खान के दो गुर्गों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस का मानना है कि उन्हीं गिरफ्तारियों के बाद यह तीसरी साजिश रची गई थी। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram