फॉण्ट कनवर्टर NEW

गैस महंगाई पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, नाली से गैस निकालने की कोशिश

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को साकची स्थित प्रेस क्लब के सामने गैस की बढ़ती कीमतों और कथित किल्लत के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नाली में पाइप डालकर गैस

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को साकची स्थित प्रेस क्लब के सामने गैस की बढ़ती कीमतों और कथित किल्लत के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नाली में पाइप डालकर गैस निकालने का प्रतीकात्मक प्रयास किया और गैस चूल्हा जलाकर चाय व पकौड़ा बनाने की कोशिश की।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने केंद्र सरकार और Narendra Modi की नीतियों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कभी नाली से गैस निकालकर चूल्हा जलाने की बात कही थी, लेकिन आज गैस की किल्लत और महंगाई ने आम लोगों को परेशान कर दिया है। इसी दावे की सच्चाई को परखने के लिए यह प्रतीकात्मक प्रयास किया गया, जो पूरी तरह विफल साबित हुआ।

उन्होंने आगे कहा कि नोटबंदी से काला धन खत्म करने और थाली-ताली बजाकर कोरोना भगाने जैसे दावे भी जमीनी स्तर पर असरदार नहीं रहे। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सरकार की नीतियों से आम जनता लगातार परेशान हो रही है और अब लोगों को जागरूक होकर ऐसी व्यवस्थाओं के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री विजय खान, कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह, केके शुक्ला, जसवंत सिंह जस्सी, सुखदेव सिंह मल्ली, चिन्ना राव, राजेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram